फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One More Khalistani Terrorist Arrested by State Special Operation Cell

कार्रवाईः ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में तरनतारन से पकड़ा एक और आतंकी, अब तक 9 गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 05 Oct 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
One More Khalistani Terrorist Arrested by State Special Operation Cell
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के एक और आतंकी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम रोमनदीप सिंह उर्फ रोबिन है। रोमनदीप सिंह तरनतारन के सीमावर्ती कस्बे झब्बाल का निवासी है और उसे वहीं से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही एसएसओसी अब तक नौ आतंकवादियों को दबोच चुकी है।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि एसएसओसी के डीएसपी बलबीर सिंह ने की है। पाकिस्तान से हथियारों की खेप के साथ आए ड्रोन को जलाने में आकाशदीप, साजनप्रीत के साथ-साथ इस आतंकी का भी हाथ था। झब्बाल में मिले अधजले ड्रोन से हथियार बरामद होने के बाद इन तीनों आतंकवादियों ने सबूत नष्ट करने के लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना रंजीत सिंह नीटा के निर्देश पर ड्रोन को जलाया  था।
विज्ञापन


जब इन तीनों आतंकवादियों से यह पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ तो अधजले ड्रोन को झब्बाल की बंद पड़ी एक चावल मिल के गोदाम में फेंक दिया था। एसएसओसी ने आकाशदीप से पूछताछ के बाद ड्रोन को बरामद कर लिया था। रोमनदीप की गिरफ्तारी साजनप्रीत सिंह से हुई पूछताछ के बाद की गई है। इससे पहले आकाशदीप से पूछताछ के बाद साजनप्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरनतारन विस्फोट के आरोपी को एनआईए ने कस्टडी में लिया

तरनतारन के गांव पंडोरी गोलां में हुए बम विस्फोट में घायल गुरजंट सिंह को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार सुबह अपनी कस्टडी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी को गुरजंट के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का शक है। वहीं एनआईए ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में एसएसओसी द्वारा गिरफ्तार खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के नौ आतंकवादियों को कभी भी अपनी कस्टडी में ले सकती है। इन आतंकवादियों को फंडिंग जर्मनी से होती थी।

पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप मंगवाने वाला मास्टरमाइंड मान सिंह है जो अमृतसर जेल में है। मान सिंह ने पाक में बैठे रंजीत सिंह नीटा के निर्देश के बाद यह साजिश रची। नीटा फंडिंग के लिए जर्मनी में बैठे गुरजीत सिंह बग्गा के संपर्क में था। बग्गा नीटा के आदेश के बाद इन आतंकवादियों को फंड भेजता था। बग्गा ने इन आतंकवादियों को अब तक कितनी फंडिंग की, इस बारे में जांच एजेंसी अभी तक खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed