फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one more boy killed due to poisonic gas in severage at kaithal of haryana

सीवरेज में जहरीली गैस से दूसरे युवक की मौत, भड़के लोगों ने शव के साथ जाम लगाया

Fri, 31 Mar 2017 12:53 PM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Fri, 31 Mar 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
one more boy killed due to poisonic gas in severage at kaithal of haryana
सीवरेज में जहरीली गैस के चलते एक और युवक की मौत
सीवरेज में जहरीली गैस की चपेट में आए एक और युवक की मौत हो गई। वहीं इससे भड़के लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। घटना हरियाणा के कैथल की है। मृतक के परिजन ठेकेदार व जन स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ठेकेदार ने बिना किसी सुरक्षा उपाय के तीन मजदूरों को जींद रोड स्थित सीवरेज में सफाई के लिए उतारा था।
विज्ञापन


सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। वीरवार सुबह एक और युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे लोगों को समझा नहीं सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को जींद रोड पर वीरवार सुबह सीवरेज में सफाई के लिए उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई थी। मृतक की पहचान रेलवे गेट निवासी दीपक के रूप में हुई। वहीं उसके साथ मोनू व विजय को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed