फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One million reward on baba Ramdev head

रामदेव के सिर पर एक करोड़ का इनाम

Tue, 06 May 2014 06:40 PM IST
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Tue, 06 May 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
One million reward on baba Ramdev head

पंजाब के शहर होशियारपुर में बस स्टैंड के पास रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने रामदेव का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रामदेव ने आपत्तिजनक बयान देकर दलित समाज और महिला जाति का अपमान किया है। इसी दौरान बसपा के होशियारपुर से प्रत्याशी और पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी भगवान सिंह चौहान ने योग गुरु बाबा रामदेव के सिर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


चौहान का कहना था कि रामदेव ने गरीबों की झोंपड़ियों में जाकर राहुल गांधी के हनीमून मनाने की बात कह कर न सिर्फ दलित महिलाओं बल्कि पूरी स्त्री जाति का अपमान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामदेव की टिप्पणी माफी योग्य नहीं

One million reward on baba Ramdev head

बसपा पार्टी प्रत्याशी भगवान सिंह चौहान ने कहा कि सभी संत, गुरु और बाबा साहब अंबेडकर महिला जाति का सम्मान करते थे और उन्होंने महिलाओं को बराबरी का दर्जा ही नहीं दिया बल्कि उन्हें पूज्य स्थान दिया। लेकिन रामदेव ने अपने इस बयान के जरिए महिलाओं को बारे में जो अशोभनीयता बरती है वह कदापि माफी योग्य नहीं है।

बाद में भगवान सिंह चौहान ने कहा कि कलकत्ता वाली मां काली अपने गले में दुष्टों के मुंडों की माला पहनती हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस दुष्ट रामदेव का सिर काट कर लाएगा उसे वह एक करोड़ रुपया इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि गरीब किसी भी जाति का हो सकता है लिहाजा यह पूरी महिला जाति के सम्मान का विषय है। वह अपनी बात पर कायम हैं और इस से वह पीछे नहीं हटने वाले।

बसपा ने बयान से पल्ला झाड़ा

One million reward on baba Ramdev head

बसपा ने चौहान के इस बयान से पैर पीछे खींच लिए हैं। बसपा के महासचिव नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें चौहान के उक्त बयान के बारे में अभी पता नहीं है लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कुछ रहा है तो यह ठीक नहीं है।

उनका कहना था कि इस तरह की बयानबाजी से बचा जाना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि पार्टी का इस बारे में क्या स्टैंड है तो उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है। अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो कानून अपना काम करते हुए उन्हें सजा देगा।

एसएसपी सुशील कुमार का कहना था कि उन्हें ऐसे किसी बयान के बारे में जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि अगर कोई ऐसा बयान देता है तो फिर इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई पर विचार किया जाएगा फिलहाल वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed