फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one lac affordable house made by punjab government

पंजाब में एक लाख सस्ते मकान बनाएगी सरकार

Thu, 27 Nov 2014 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
one lac affordable house made by punjab government

राज्य मंत्रिमंडल ने ‘प्रत्येक नागरिक को घर’ उपलब्ध करवाने के दावे को अमलीजामा पहनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अगले दो साल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख मकान बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक में  ‘पंजाब स्टेट एफोर्डेबल हाउसिंग डेवलपमेंट अथॉरिटी’ के गठन को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही बड़ी मशीनरी पर वैट कम करने और सूती धागे के संबंध में इसे तर्कसंगत बनाने से संबंधित निर्णय भी लिए गए।
विज्ञापन


बैठक के दौरान लिए गए आवास से संबंधित फैसले के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों, अल्पसंख्यकों, बुजुर्गों, निशक्त और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को यह आवासीय सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री या आवास व शहरी विकास मंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री, वित्त मंत्री, श्रम व रोजगार मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और मुख्य सचिव अथॉरिटी के सदस्य होंगे। आवास व शहरी विकास विभाग के सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।


वित्त विभाग में कार्य के बोझ से निपटने और इसकी महत्ता को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल ने डायरेक्टर बजट के नए पद की रचना को मंजूरी दे दी है।

राज्य में क्रेनों व मिट्टी उखाड़ने वाली मशीनों सहित भारी मशीनरी के व्यापार को राहत देते हुए वैट की दर 13 से घटा कर 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में अब इन वस्तुओं पर वैट की दर पड़ोसी राज्य के बराबर हो गई है। इससे इनकी बिक्री पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, सूती धागे पर वैट को तर्कसंगत बनाने के लिए फैसले के अधिकार उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed