फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One injured by police bullet, two accused arrested

Chandigarh News: तीस भैंस चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ने पंचकूला पहुंची दिल्ली पुलिस हमला

Tue, 25 Jun 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
One injured by police bullet, two accused arrested
घायल आरोपी की पहचान अंबाला के बराड़ा निवासी रणबीर के रूप में हुई, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। तीस सौ भैंस चोरी करने के मामले में सोमवार सुबह सेक्टर-20 सोसाइटी पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम पर आरोपी समेत पांच लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। इसमें इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए। सोसाइटी के एक फ्लैट में कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने बचाव में दो गोलियां भी चलाईं। एक गोली एक हमलावर के पैर में लगी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर एंबुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान रणबीर राणा बराड़ा अंबाला निवासी के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
निजी अस्पताल में उपचार की इच्छा जताने के बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस दौरान आरोपी हबीब को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी निशानदेही पर ही दूसरे आरोपी हबीब को गिरफ्तार करने पंचकूला पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर युसुफ ने बताया कि गाजीपुर थाने में तीस भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा भैंसों को दिल्ली से असम पहुंचाना था, लेकिन आरोपियों ने उत्तर-प्रदेश में किसी को उक्त भैंसें बेच दीं। इसके बाद पुलिस ने गाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के सिर और कांस्टेबल के हाथ में लगी चोट

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने स्थानीय पुलिस के साथ सोसाइटी नंबर-52 के फ्लैट नंबर 104 में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। जैसे ही पुलिसकर्मी पहुंचे अंदर मौजूद आरोपी हबीब सहित छह लोगों ने पुलिस पर डंडों और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। इसमें इंस्पेक्टर युनुस के सिर पर चोट लगी। एक सिपाही भी घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने कुंडी अंदर से बंद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने फ्लैट से नीचे कूदकर सोसाइटी से बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनमें से दो को पकड़ लिया। आरोपी बार-बार पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। इंस्पेक्टर युनुस ने बताया कि अपनी और टीम की बचाव में उन्होंने दो गोलियां चलाईं। एक गोली आरोपी रणबीर के पैर में लगी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब चार दिन पहले ही किराए पर फ्लैट लिया था। पुलिस फ्लैट मालिक ने पुलिस सत्यापन करवाया था कि नहीं इसकी भी जांच कर रही है।

क्राइम ब्रांच की टीमें अस्पताल पहुंचीं
फायरिंग की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर इसके बाद अस्पताल पहुंचीं। घायल आरोपी से पूछताछ की। पुलिस दूसरे आरोपी से भी पूछताछ कर रही है। मौके से फरार चार आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। गोली के खोल की जांच की जा रही है।



दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर के बयान लिए जा रहे हैं। उनका मेडिकल भी करवाया जा रहा है। उनके बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। -बच्चू सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed