फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One IAS and two HCS transferred, Chief Secretary got two OSD.

Chandigarh News: एक आईएएस और दो एचसीएस का तबादला, मुख्य सचिव को मिले दो ओएसडी

Wed, 01 May 2024 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
One IAS and two HCS transferred, Chief Secretary got two OSD.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि दो एचसीएस के भी कामकाज में बदलाव किया गया है। दोनों एचसीएस अधिकारियों को मुख्य सचिव का ओएसडी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथाॅरिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ की भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके साथ ही गृह विभाग में संयुक्त सचिव और वित्त विभाग में सह सचिव एचसीएस राधिका सिंह अब मुख्य सचिव की ओएसडी-1 का कामकाज देखेंगी। वहीं, उन्हें गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओएसडी नियुक्त किया गया है, जोकि उनके पास अतिरिक्त प्रभार होगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव और हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात एचसीएस शिवजीत भारती को मुख्य सचिव की ओएसडी-2 लगाया गया है। इसके साथ ही उनके पास गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओएसडी का भी प्रभार रहेगा और एचसीएस भारती राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के तौर भी कार्यरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed