फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One BHK flats will not be built in IT Park

आईटी पार्क में नहीं बनेंगे वन बीएचके फ्लैट्स

Tue, 03 Mar 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
One BHK flats will not be built in IT Park
चंडीगढ़। आईटी पार्क में बनने वाले फ्लैट्स में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड वन बीएचके फ्लैट्स नहीं बनाएगा क्योंकि शहर के लोग वन बीएचके फ्लैट्स को खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सेक्टर-53 के लिए किए गए सर्वे में वन बीएचके फ्लैट्स के लिए सिर्फ 12 लोगों ने आवेदन किया जबकि आवेदन के लिए सीएचबी ने तीन महीने का समय दिया था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने आईटी पार्क में करीब 1100 फ्लैट्स बनाने हैं। इसके लिए सीएचबी को यूटी के चीफ आर्किटेक्ट विभाग ने जोनिंग प्लान भी जारी कर दिया है। इन फ्लैट्स का डिजाइन भी लगभग तय हो गया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को डिजाइन की प्रिजेंटेशन दी जाएगी और इसके बाद आखिरी मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

बोर्ड ने पाया है कि सभी स्कीमों में वन बेडरूम फ्लैट्स की मांग काफी कम है। सेक्टर-53 में बनने वाले फ्लैट्स के लिए किए गए डिमांड सर्वे में भी लोगों ने वन बीएचके फ्लैट को तवज्जो नहीं दी। इसलिए हाउसिंग बोर्ड ने यह तय किया है कि आईटी पार्क में बनने वाले फ्लैट्स में वन बेडरूम के फ्लैट नहीं होंगे। बोर्ड के पास आईटी पार्क में 123 एकड़ भूमि है। बोर्ड ने दो साइट्स पर 1100 फ्लैट्स बनाने हैं। बता दें कि 2015 में बोर्ड को पार्स्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी। इसके बाद से ही बोर्ड इसकी डेवलपमेंट के लिए लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी पार्क में बनेंगे दो तरह के फ्लैट्स
आईटी पार्क में दो तरह की स्कीम लाई जा रही है। एक शहरवासियों के लिए जबकि दूसरी अफसरों के लिए। आईटी पार्क में अफसरों के लिए बनने वाले लग्जरी फ्लैट्स के डिजाइन के लिए सीएचबी आर्किटेक्ट्स के बीच कंपटीशन करवा रहा है। इसमें सबसे अच्छी ड्राइंग को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों वाली एक कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद डिजाइन को फाइनल किया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक वर्तमान कलेक्टर रेट के हिसाब से फ्लैट्स की कीमत पहले की स्कीमों के मुताबिक अधिक होगी। ये सेवन स्टोरी फ्लैट्स होंगे, जिसमें जिम और स्वीमिंग पूल का निर्माण भी करवाया जाएगा।

पंजाब व हरियाणा सरकार खरीदेगी लग्जरी फ्लैट्स
आईटी पार्क में बनने वाले लग्जरी चार बेडरूम फ्लैट पंजाब और हरियाणा सरकार अपने विधायकों और अफसरों के लिए खरीदेगी। इसके लिए दोनों सरकारों ने प्रस्ताव चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को भेजा गया है, जिसे हाउसिंह बोर्ड ने स्वीकार भी कर लिया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड आईटी पार्क में आठ टावर का निर्माण करने जा रहा है। प्रत्येक टावर में 28 फ्लैट्स बनने हैं। ये सभी लग्जरी फ्लैट्स वीआईपी लोगों के लिए बनाए जाएंगे। इनमें आईएएस, आईपीएस अधिकारी व नेता रहेंगे। आईटी पार्क में यह फ्लैट्स खरीदने के लिए पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और पीजीआई पहले ही इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed