{"_id":"43cac667a1275720068dad71a82926e4","slug":"one-arrested-with-afeem","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से पंजाब लेकर आ रहा था अफीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से पंजाब लेकर आ रहा था अफीम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले तस्कर को एनसीबी की टीम ने सरहिंद के पास बस स्टैंड पर नाका लगाकर दबोच लिया।
तलाशी के दौरान वेंटो गाड़ी में से सात किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान लुधियाना के खन्ना स्थित न्यू बैंक कालोनी के कुलदीप शर्मा के रूप में हुई। एनसीबी ने बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 35 लाख रुपये आंकी है।
एनसीबी ने कुलदीप शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी कि राजस्थान से तस्कर अफीम लेकर वेंटो गाड़ी से फतेहगढ़ की तरफ जा रहा है।
सूचना मिलते ही एनसीबी की टीम ने सरहिंद स्थित बस स्टैंड के पास नाका लगाया और कार में सवार रोककर कागजात मांगे। टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो सीट के अंदर सात किलो 40 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
उसी समय कार चालक कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से राजस्थान से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब और हरियाणा के इलाकों में सप्लाई कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।