फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one arrested 413 Roundup for exiting the house without reason

बिन वजह घर से बाहर निकलने पर 413 राउंडअप, एक गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
one arrested 413 Roundup for exiting the house without reason
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को लेकर पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। पिछले कई दिनों के मुकाबले मंगलवार को कुछ कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए। सोमवार रात 7 बजे से मंगलवार रात 7 बजे तक पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों से 413 लोगों को राउंडअप किया। वहीं, 152 वाहनों की चेकिंग के दौरान 111 वाहनों को जब्त किया गया। एक शख्स को बिना वजह घर के बाहर निकलने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है। बीते 23 मार्च की मध्यरात्रि से पुलिस ने अब तक 6226 लोगों को राउंडअप किया है। साथ ही 3771 वाहन चेकिंग के दौरान 812 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा 78 केसों में 95 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ईस्ट डिवीजन में कर्फ्यू के दौरान सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आया है। आदेशों की पालना कराते हुए पुलिस ने सोमवार रात से मंगलवार रात तक को ईस्ट डिवीजन से 281, सेंट्रल जोन से 69 और साउथ डिवीजन से 63 लोगों को राउंडअप किया, जबकि 23 मार्च से अब तक ईस्ट डिवीजन में 3467, सेंट्रल डिवीजन में 1360 और साउथ डिवीजन में 1452 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed