{"_id":"58d550984f1c1b1a191a178b","slug":"one-app-will-consider-all-information-of-educational-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब एडमिशन पर नहीं होगी परेशानी, इस एप पर मिलेगी सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एडमिशन पर नहीं होगी परेशानी, इस एप पर मिलेगी सारी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सैटेलाइट एप्लिकेशन सेंटर ने डाटाबेस तैयार किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा में सुधार के लिए सरकरा जल्द बड़े बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत अब बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है। डिजिटल भारत की राह पर इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हरियाणा के सभी शैक्षणिक संस्थानों की जानकारियां जल्द ही ऐप पर उपलब्ध होंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक सहित तमाम तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों में सीटों, पाठ्यक्रम और इनकी भौगोलिक स्थिति का भी ब्योरा होगा।
इससे न केवल स्टूडेंट्स को संस्थानों में दाखिले के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा बल्कि विभागीय कार्य भी और सुलभ होंगे। प्रदेश के करीब 30 हजार शैक्षणिक संस्थानों का हरियाणा सैटेलाइट एप्लिकेशन सेंटर (हरसैक) ने डाटाबेस तैयार कर लिया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में सीटों की उपलब्धता और दूरी, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में विभिन्न संकायों में सीटों और पाठ्यक्रमों की जानकारियों पर आधारित डाटाबेस तैयार करने का हरसैक को जिम्मा सौंपा।
हरसेक के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश हुड्डा ने बताया कि जीपीएस से विभिन्न विद्यालयों की गांवों से दूरी, पाठ्यक्रम, संस्थानों की मान्यता, संकायों, प्रवेश परीक्षा, परिणाम सहित तमाम जानकारियों से संबंधित डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। जीपीएस के जरिये हासिल की गई जानकारियों के आधार पर तैयार डाटाबेस, हरियाणा के मैप (मानचित्र)पर अपलोड किया जाएगा। ऐप के जरिये तमाम जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। डा. हुड्डा ने बताया कि फिलहाल इसमें संस्थानों के भवनों की हालत के बारे में जानकारियां नहीं शामिल की जा सकी हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें भी शामिल कर लिया जाएगा।