फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Housing Board could not fix the price of the flats

डेढ़ महीना बीता, अब तक नए सिरे से मकानों की कीमत तय नहीं कर पाया चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड

Thu, 08 Oct 2020 02:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board could not fix the price of the flats
प्रतीकात्मक तस्वीर
डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद अब तक प्रशासन यूटी कर्मचारियों को मकान देने के लिए सभी वर्गों के फ्लैट्स की कीमतों को नए सिरे से तय नहीं कर पाया है। 19 अगस्त को केंद्रीय गृह सचिव के साथ प्रशासन के अधिकारियों की हुई बैठक में यूटी ने इसके लिए 10 दिन का समय मांगा था। देरी पर इंप्लाइज हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के सदस्य काफी नाराज हैं और उन्होंने प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से शिकायत की है।
विज्ञापन


यूटी इंप्लाइज हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के महासचिव डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के तहत केंद्रीय गृह सचिव, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के साथ याचिकाकर्ताओं की 19 अगस्त को बैठक हुई थी।
विज्ञापन


इसमें यूटी इंप्लाइज के प्रतिनिधियों के सामने प्रशासन की तरफ से 11 मंजिला, 5 मंजिला फ्लैट्स या फिर केवल स्ट्रक्चर बनाकर देने जैसे तीन विकल्प रखे गए। इस पर केंद्रीय गृह सचिव ने सीएचबी के अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि वह सभी विकल्पों में जल्द से जल्द फ्लैटों की कीमत इंप्लाइज को बताए जाएं ताकि ये लोग आपस में विचार-विमर्श करके कुछ निर्णय ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने इसके लिए 10 दिन का समय मांगा। डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि अब डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अब तक सीएचबी मकान की कीमत को तय नहीं कर पाया है। इसलिए उन्होंने अब प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा को पत्र लिखकर जल्द कीमतें तय कराने की मांग की है। पत्र की एक कॉपी भारत सरकार के उप सचिव अरुण कुमार सिंह को भी भेजा है।

प्रशासन के संदेहों को दूर करने के लिए सीएचबी ने की बैठक
यूटी इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम के फ्लैट्स के दाम कम हो सकें, इसके लिए सीएचबी नए डिजाइन पर काम कर रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने बुधवार को अर्बन प्लानिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बोर्ड ने योजना को लेकर विभाग के सवालों के जवाब दिए।

इसके अलावा अर्बन प्लानिंग विभाग ने फ्लैट्स के साइज व अन्य जानकारियां मांगी हैं। इसे लेकर बोर्ड की तरफ से तीन दिन में रिपोर्ट जमा की जाएगी। बोर्ड सात स्टोरी और 10 स्टोरी हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 10 स्टोरी प्रोजेक्ट में स्कीम के लिए जमीन की आवश्यकता कम हो जाएगी, जिससे फ्लैट्स के दाम भी कम हो जाएंगे।

ये हो सकती हैं नई कीमतें
सूत्रों के अनुसार, 11 मंजिला मकानों की गणना में ए कैटेगरी के एक फ्लैट की कीमत जो 1.76 करोड़ रुपये थी, वह अब लगभग 1.60 करोड़, बी कैटेगरी के फ्लैट की कीमत जो 1.35 करोड़ बताई गई थी वह अब लगभग 1.24 करोड़, सी कैटेगरी के फ्लैट की कीमत जो 99 लाख रुपये बताई गई थी वह अब लगभग 75 लाख हो सकती है।


डी कैटेगरी के फ्लैट की कीमत जो 58 लाख रुपये बताई गई थी वो अब 40 लाख के करीब बन रही है। सीएचबी के अधिकारी अभी पांच मंजिला फ्लैटों की कीमत तय नहीं कर पाए हैं। यूटी इंप्लाइज के प्रतिनिधियों ने बताया कि हाईकोर्ट में एक सितंबर को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन उसे दो दिसंबर के लिए स्थगित कर दी गई है। यही कारण है कि हाउसिंग बोर्ड भी काम में देरी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed