फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One accused arrested for assault and robbery with a young man in an auto, the other absconding

Chandigarh News: ऑटो में युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 28 Aug 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for assault and robbery with a young man in an auto, the other absconding
चंडीगढ़। सेक्टर-11 से पीजीआई आते समय रास्ते में ऑटो सवार चालक द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर युवक से मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में जांच की टीम ने आरोपी दीपक कुमार उर्फ कल्लू निवासी गांव खुड्डा लाहौरा को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त ऑटो व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी को जांच टीम ने दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
विज्ञापन

इस मामले में संदीप सिंह निवासी गांव भाटियां खुर्द जिला मलेरकोटला पंजाब ने बताया कि एक महीने से उसकी मां परमजीत कौर पीजीआई में उपचाराधीन है और वह अपनी मां की देखभाल करता है। 17 अगस्त को वह सेक्टर-11 मार्केट से नारियल पानी खरीदने गया था और पीजीआई चौक के पास से ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो की पिछली सीट पर पहले से ही एक लड़का बैठा हुआ था। यात्रा करते समय ऑटो चालक पीछे बैठे लड़के को गोलू नाम से पुकार रहा था और पीछे बैठा व्यक्ति ऑटो चालक कल्लू नाम से बुला रहा था।
विज्ञापन

नारियल पानी खरीदने के बाद जब ऑटो पीजीआई चौक के पास पहुंचा तो उसने कहा कि उसे ऑटो से उतार दो। चालक कल्लू ने कहा कि यहां ऑटो रोकने की मनाही है और वह उसे कुछ दूर बाद उतार देगा। जब चालक पीजीआई छोटा चौक पार कर गया तो उसने फिर से ऑटो रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने नहीं रोका। उसने चलते ऑटो से कूदने की कोशिश की तो पीछे बैठे गोलू ने उसे पीछे से पकड़कर मुंह पर हाथ रख दिया। ऑटो चालक उसे खुड्डा लाहौरा पुल से धनास झील किनारे जंगल क्षेत्र में ले गए और दोनों ने उसे पीटा। उन्होंने उसका मोबाइल फोन व करीब 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद वह लिफ्ट लेकर पीजीआई में पहुंचा और अपना इलाज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed