फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the successful landing of Chandrayaan, devotees chanted 'Bharat Mata Ki Jai' in the temples.

Chandigarh News: चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने पर भक्तों ने मंदिरों में लगाए भारत माता की जय के जयकारे

Thu, 24 Aug 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
On the successful landing of Chandrayaan, devotees chanted 'Bharat Mata Ki Jai' in the temples.
पंचकूला। सेक्टर-11 श्री गीता मंदिर में चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने की खुशी में भक्तों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। भारत माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इसके साथ ही भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे भी लगाए। भक्तों ने 101 घी के दीपक जलाकर अपने देश के वैज्ञानिकों को और समस्त भारतवासियों को बधाई संदेश दिया गया। मंदिर में इस खुशी में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी। मंदिर के प्रधान देवेंद्र धवन ने बताया कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने पर भारतीय होने पर गर्व महसूस हो रहा है। भारत दुनियाभर में अपना नाम बना रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सेक्टर- 21 के श्री शिव मंदिर में चंद्रयान की सफलता पर ध्वजारोहण किया गया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद श्री शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में ध्वजारोहण किया। मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को लड्डू बांटे। इसके साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की। मंदिर कमेटी के सदस्य नीरज पराशर ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चंद्रयान की सफलता की कामना के लिए 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया था। जिसमें न केवल सेक्टर से बल्कि आस-पास से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर- 15 श्री रघुनाथ मंदिर में चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पहले मंदिर में तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए सभी भक्तों ने प्राथना की। मंदिर में भक्तों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। सफल लैंडिंग होने के बाद कथा व्यास पंडित शिव कुमार पांडेय ने भारतीय तिरंगा लहराया। मंदिर में भक्तों ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर- 9 के श्री प्राचीन शिव मंदिर में चंंद्रयान की लैंडिंग से पहले शाम चार बजे से मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान सभी भक्तों ने सफल लैंडिंग के लिए भगवान से दुआ मांगी। मंदिर के पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि मंदिर में शाम से ही भक्तों ने मंदिर में आना शुरु कर दिया था। मंदिर में सैकड़ों की संख्या में भक्त एकजुट हुए। शाम को भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed