फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the first day, 15 thousand people applied to go home, website crashed

चंडीगढ़: लॉकडाउन में ढील मिलते ही घर जाने की जल्दी, 15 हजार ने किया आवेदन, वेबसाइट भी क्रैश

Sun, 03 May 2020 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 03 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 15 thousand people applied to go home, website crashed
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से प्रवासी मजदूर, छात्र, पयर्टकों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन पर पहले दिन 15 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन कर दिया। इतनी भारी संख्या में लोगों ने आवेदन किया कि हेल्पलाइन सुबह ही जाम हो गई। इसके अलावा प्रशासन की वेबसाइट पर भी हजारों लोगों ने आवेदन किया, जिसके बाद वेबसाइट क्रैश हो गई।

विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से शहर में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों को घर भेजने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने आवदेन मांगे थे। ऐसे लोगों की सूची बनाने के लिए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 18001802067 जारी किया था और वेबसाइट पर भी आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत रही कि हेल्पलाइन नंबर बार-बार मिलाने पर नहीं मिला। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार कुछ घंटे यह समस्या आई, इसके बाद सिस्टम को दुरुस्त कर लिया गया। इस संबंध में नोडल ऑफिसर राजीव तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन को अपनी वेबसाइट व हेल्पलाइन नंबर पर करीब 15 हजार आवेदन मिले हैं। इसमें वह लोग हैं, जो चंडीगढ़ से अपने घरों को वापस जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके इलावा इनमें एक हजार ऐसे लोग हैं, जो दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ वापस आना चाहते हैं। आवेदनों की भारी संख्या के चलते शाम 6 बजे से करीब 7.15 बजे तक वेबसाइट क्रैश कर गई। हेल्पलाइन नंबर में भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा भारी संख्या में आवेदन आने के चलते हुआ। उन्होंने कहा कि शनिवार पहला दिन था और आगे पूरा सिस्टम ठीक हो जाएगा।

आंकड़े जुटाने के बाद राज्यों को भेजी जाएगी लिस्ट
प्रशासन अभी शहर में फंसे सभी मजदूरों का आंकड़ा जुटा रहा है। इसके बाद जिस राज्य के मजदूर ज्यादा होंगे, उस राज्य से संपर्क किया जाएगा और बातचीत के आधार पर यह तय होगा कि मजदूरों को उनके घर कैसे भेजा जाएगा।

ऐसे मजदूर, छात्र व पर्यटक प्रशासन की तरफ से जारी वेबसाइट http://admser.chd.nic.in/migrant/ पर आवेदन कर सकेंगे। जो मजदूर वेबसाइट पर आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, वो हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि 24 मार्च को अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक शहर व अन्य राज्यों में फंस गए थे और उनकी घर वापसी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed