फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On the appeal of the State Legal Service Authority of Chandigarh, the corporation helped 16 Kashmiris stranded in Chandigarh.

चंडीगढ़ के स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की अपील पर निगम ने चंडीगढ़ में फंसे 16 कश्मीरियों की मदद की

Tue, 14 Apr 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
On the appeal of the State Legal Service Authority of Chandigarh, the corporation helped 16 Kashmiris stranded in Chandigarh.
चंडीगढ़। नगर निगम ने कर्फ्यू के कारण शहर में फंसे 16 कश्मीरियों की मदद की। उन्हें राशन के साथ ही खाना बनाने के लिए इंडेक्सन (इलेक्ट्रिक हीटर) भी उपलब्ध कराए ताकि कोई समस्या न हो। मेयर राजबाला मलिक व कमिश्नर केके यादव ने आश्वासन दिया कि किसी को कोई समस्या नहीं होगी। सभी कश्मीरियों ने निगम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

समाज विकास अधिकारी (एसडीओ) विवेक त्रिवेदी ने बताया कि चंडीगढ़ के स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी महावीर सिंह का फोन आया कि कश्मीर से चंडीगढ़ में काफी संख्या में मुस्लिम लोग शॉल, कश्मीरी वुलेन बेचने आते हैं। अचानक से कर्फ्यू लगने के कारण मनीमाजरा में 16 लोग फंस गए हैं। सभी लोग निजामुद्दीन में जमात में शामिल लोगों की खबरें सुनकर काफी घबरा रहे हैं। वे सभी लोग कपड़े बेचने वाले हैं, जो कर्फ्यू के कारण फंस गए हैं। सभी इस समय काफी परेशान हैं। यह सूचना एसडीओ ने तत्काल कमिश्नर व मेयर को दी। दोनों की ओर से मिले निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया। निगम ने नीति आयोग की ओर से रजिस्टर्ड संस्था को मदद के लिए सेक्रेटरी स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (एसएलएसए), जम्मू और कश्मीर को जानकारी दी। वहां से स्वरमनी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन को मदद के लिए कहा गया। संस्था के फाउंडर ने डॉ. सुमित अरोड़ा के साथ मिलकर सभी लोगों को गेहूं का आटा, ओट्स, चावल, चाय, चीनी, नमक, मसाले और इलेक्ट्रिक हीटर भी दिया गया है। इस दौरान डे एनयूएलएम के राजीव कुमार, एसएलएसए के सदस्य गोपाल अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसी मदद ने हम लोगों का डर खत्म कर दिया
टीम ने देखा कि सभी कश्मीरी काफी डरे थे। निजामुद्दीन वाले मामले के बाद सभी के अंदर डर बैठ गया था। अमजद खान को सभी की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि किसी को कोई डर न लगे। तभी एक युवा कश्मीरी साजिद ने कहा कि टीम ने ऐसी मदद की कि हमारा तो डर बिल्कुल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएलएसए ने चंडीगढ़ निगम की टीम को दी बधाई
निगम की टीम ने सभी कश्मीरियों की मदद के बाद एसएलएसए के सेक्रेटरी फैजान एच इकबाल को जानकारी दी। साथ ही कश्मीरियों से बात भी कराई। निगम के काम से खुश होकर सेक्रेटरी ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया। साथ ही मेयर व कमिश्नर का आभार जताया। कहा कि इतनी जल्दी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना आसान नहीं है, लेकिन टीम ने कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed