{"_id":"5776cadc4f1c1bd04979b031","slug":"on-fourth-and-last-friday-of-ramadan-rush-of-worshipers-in-mosques","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के आखिरी जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के आखिरी जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
रमजान के चौथे और आखिरी जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के चौथे और आखिरी जुमा पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग दोपहर की नमाज में मसजिद में पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने खरीदारी भी की। सेक्टर-20 स्थित जामा मस्जिद के बाहर ग्राउंड में बड़ी संख्या में दुकानें सजाई गईं। हर प्रकार के घरेलू सामान खाने पीने से लेकर कपड़े व अन्य सामानों की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
सेक्टर-20 के जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को लजीज व्यंजन परोसे गए। रोजा इफ्तार में एक हजार से भी अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजमल खान, एसएम खान, मोहम्मद सादीक शेख, मौलाना शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन