फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On asking the question, the commissioner and officers got up and left, the mayor and councillors remained seated

Chandigarh News: सवाल पूछने पर उठकर चले गए आयुक्त और अधिकारी, बैठे रह गए मेयर-पार्षद

Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
On asking the question, the commissioner and officers got up and left, the mayor and councillors remained seated
चंडीगढ़। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने मंगलवार को वार्ड डेवलपमेंट फंड को लेकर एक बैठक बुलाई थी लेकिन इसमें विवाद हो गया। बैठक के शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही भाजपा पार्षद ने कर्मचारियों की रुकी सैलरी को लेकर सवाल पूछ लिया। कई बार जब इस पर जोर दिया गया तो आयुक्त भड़क गए, उन्होंने कहा कि यह सदन नहीं है कि जवाब दें। इतना कहकर वो बैठक से उठ कर चले गए। इसके बाद अन्य अधिकारी भी उठकर चल दिए।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में दोपहर तीन बजे बैठक के शुरू होने पर पहले मेयर हरप्रीत कौर बबला और आयुक्त ने अपनी अपनी बात रखी। बजट के मुद्दे पर बोलते हुए पार्षद हरदीप सिंह ने कहा कि निगम कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए 3 महीने पहले ही पैसों को ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से विकास कार्य नहीं हो पाते हैं। इस पर आयुक्त ने कहा कि सैलरी देना उनकी प्राथमिकता है। इसके बाद भाजपा पार्षद कंवरजीत राणा ने कहा कि अगर सैलरी देना प्राथमिकता है तो कई कर्मचारी को तीन से चार महीने से सैलरी नहीं मिली है, ऐसा कैसे हो रहा है। उन्होंने सेक्टर-32 के कर्मचारियों की बात कही, जो सैलरी लेने के लिए धरने पर बैठे हैं। शुरू में आयुक्त ने अपनी बात रखी लेकिन जब फिर पूछा गया कि उन्हें सैलरी क्यों नहीं दी जा रही है तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह सदन की बैठक नहीं है कि वह जवाब दें। विकास कार्यों पर बात कंरने के लिए बैठक बुलाई गई है, वह उसी पर बात करेंगे। इसके बाद वह उठकर चले गए। उनके जाने के बाद सारे अधिकारी भी उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed