फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On Akshaya Tritiya, the businessmen's faces blossomed due to the doubling of business.

अक्षय तृतीया पर दोगुने व्यवसाय से व्यापारियों के चेहरे खिले

Wed, 04 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
On Akshaya Tritiya, the businessmen's faces blossomed due to the doubling of business.
चंडीगढ़। दो साल बाद अक्षय तृतीया पर सोने के व्यापारियों के चेहरे खिल गए। मंगलवार को व्यापारियों का उम्मीद से दोगुना व्यवसाय हुआ। व्यापारियों ने बताया कि लोगों की भीड़ देखकर धनतेरस जैसा महसूस हुआ। सोने की दुकानों और शोरूम पर सुबह से भीड़ लगी थी। दोपहर बाद आलम यह था कि लोगों के लिए बाहर कुर्सियां डालनी पड़ीं।
विज्ञापन

सेक्टर-22 स्थित पीपी ज्वैलर्स के मालिक विकास गर्ग ने बताया कि मूलरूप से अक्षय तृतीया दक्षिण भारत का त्योहार है। उत्तर भारत में भी इसका प्रभाव था, लेकिन धनतेरस की तुलना में व्यवसाय कम रहता था। कोरोना काल में लोग घरों में रहे और घूमने नहीं गए। इस दौरान जो बचत हुई लोग उसे सोने में इन्वेस्ट कर रहे हैं क्योंकि यह रुपये के सही उपयोग के साथ ही बेहतर सेविंग का मौका देता है। इस साल जो उम्मीद की थी उसे 170 प्रतिशत तक व्यवसाय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इतनी भीड़ धनतेरस पर ही देखने को मिलती थी। इस दौरान बर्तनों की दुकानों पर लोग तो पहुंचे, लेकिन सोने-चांदी की अपेक्षा इनका व्यवसाय कम रहा।
विज्ञापन

बातचीत
एंटिक और टेंपल ज्वैलरी का रहा उत्साह
इस बार उम्मीद से काफी ज्यादा व्यवसाय हुआ है। एक अनुमान के अनुसार लगभग दोगुना व्यवसाय हुआ है। इस बार लोगों ने एंटिक ज्वैलरी और टेंपल ज्वैलरी को काफी पसंद किया। इसके डिजाइन भी काफी आकर्षक होते हैं, इसलिए इसकी काफी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गगन खुराना, साम ज्वैलर्स
डायमंड का व्यवसाय 60 प्रतिशत तक बढ़ा
डायमंड का व्यवसाय आज से 5 से 7 साल पहले 20 से 30 प्रतिशत था। अब यह व्यवसाय बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बेहतर लुक के साथ पार्टी लायक डायमंड के गहनों की मांग इस बार काफी रही। व्यवसाय की बात करें तो मंगलवार को दोगुनी खरीदारी रही।
-महेंद्र खुराना, सुंदर ज्वैलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed