फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Omprakash Dhankhar appointed chairman of BJP manifesto committee

Chandigarh News: ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Mon, 19 Aug 2024 07:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Dhankhar appointed chairman of BJP manifesto committee
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने की समिति की घोषणा
विज्ञापन

समिति में किरण चौधरी सहित 14 अन्य नेताओं को मिला स्थान

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने विधानसभा चुनाव-2024 के लिए घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अन्य 14 नेताओं को सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने समिति में शामिल नामों की सूची जारी की है।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि समिति के सदस्यों में मंत्री अभय सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, पूर्व प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, विधायक किरण चौधरी, विधायक भव्य बिश्नोई, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सीएम के ओसीडी रहे भूपेश्वर दयाल, संजय शर्मा, मदन गोयल, रोजी मलिक आनंद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed