फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OMG: electricity bill of shop is 18 billion

OMG: दुकान का दो माह का बिल 18 अरब रुपये

Tue, 16 Dec 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा) Updated Tue, 16 Dec 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
OMG: electricity bill of shop is 18 billion

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को टोहाना में एक ऐसा उपभोक्ता मिला है जो शायद पूरे प्रदेश के बिजली के बिल का घाटा वहन कर सकता है। निगम द्वारा इस उपभोक्ता को भेजे गए बिल के अनुसार उसका बिजली का बिल पौने 18 अरब है जो शायद प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


हालांकि यह उपभोक्ता कोई रईस या उद्योगपति नहीं है। साधारण दुकानदार है। इस बिल से परेशान अशोक कुमार बिल ठीक करवाने के लिए बिजली निगम के चक्कर काटकर तंग आ चुका है, लेकिन निगम के बाबू हैं कि बिल ठीक नहीं कर रहे। बड़ी बात यह है कि इस घर के बिजली की रीडिंग दो महीने की 847 यूनिट ही है।
विज्ञापन


टोहाना के रामनगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि बिजली निगम ने दो महीने का बिजली का 17 अरब 76 करोड़ 675 रुपये का बिल थमा दिया। बिल को देखकर अशोक कुमार भी हैरान रह गया। वह कई बार निगम के चक्कर काट चुका है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

522000022 का जुर्माना भी देना पड़ेगा

OMG: electricity bill of shop is 18 billion

अशोक कुमार ने बताया कि जब भी वह निगम के दफ्तर जाता है, तो बिल क्लर्क नहीं मिलता। जब वह एसडीओ से मिलता है तो एसडीओ साहब कहते हैं कि क्लर्क के आने के बाद ही बिल ठीक होगा। उसने बताया कि अधिक बिल आने से उसको मानसिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली निगम ने अशोक को 847 यूनिट का बिल 17760000675 रुपये दिया है। जिसको देखकर उसके होश उड़े हुए हैं। अशोक कुमार का अकाउंट नंबर 8559122222  है। बिल भरने की अंतिम तिथी नजदीक आ रही है। अगर बिल ड्यू डेट से पहले नहीं भरा गया तो उसे 522000022 का जुर्माना भी देना पड़ेगा।

अशोक जुर्माने की रकम देखकर ही परेशान है। कहीं उसे पेनल्टी न लग जाए। अशोक ने कहा कि उसके पास बिल 12 दिसंबर को आया था। उसके बाद से ही वह निगम के चक्कर काट रहा है। उसके बिल को विभाग ठीक नही कर रहा है। अशोक ने बताया कि उसने 18 साल पहले यह मकान लिया था।

मीटर भी 8 महीने पहले बदला था। मगर फिर भी यह समस्या आ गई है। अब क्लर्क वहां मिल नहीं रहा है। बिजली विभाग के एसडीओ पीडी शर्मा ने कहा कि यह सब कंप्यूटर में गलती के कारण हुआ है। कई और बिल ऐसे है जो गलत है। जिन्हें ठीक किया जा रहा है। जल्द ही इसे भी ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed