फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Om Prakash Chautala Statement on Dushyant Chautala, Nafe Singh INLD State President

नफे सिंह इनेलो के नए प्रदेशाध्यक्ष, ओपी चौटाला बोले- इनेलो सरकार बनती तो मुख्यमंत्री होता दुष्यंत

Fri, 03 Jan 2020 07:58 PM IST
खुशबू गोयल अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Jan 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Chautala Statement on Dushyant Chautala, Nafe Singh INLD State President
ओम प्रकाश चौटाला - फोटो : अमर उजाला

अगर इनेलो की प्रदेश में सरकार बनती तो दुष्यंत चौटाला ही मुख्यमंत्री बनते और अभय चौटाला की संगठन में रूचि है तो वो संगठन संभालते। ये बात इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कही। चौटाला शुक्रवार दोपहर को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बकायदा दुष्यंत चौटाला का नाम लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बनने की बजाए अब वो उपमुख्यमंत्री बनकर फजीहत करवा रहा है।

विज्ञापन


नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम के विवाद का जिक्र करते हुए चौटाला ने तंज कसा कि देवीलाल को छोड़कर गौतम को दादा बनाया और अब दादा किरकिरी करवा रहा है। बाद में पत्रकारों द्वारा दोबारा पूछे जाने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने स्पष्ट कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज थी कि दुष्यंत चौटाला को सीएम पद के लिए आगे किया जाना चाहिए और हम इसके लिए तैयारी भी कर रहे थे।
विज्ञापन


ढालिया को सात माह में ही हटाया, नफे सिंह इनेलो के नए प्रदेशाध्यक्ष
इनेलो ने सात महीने के भीतर ही प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया को हटा दिया है। उनकी जगह बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह-मशविरा करने के बाद यह निर्णय लिया है। ढालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढालिया को 14 जून 2019 को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा स्वीकार करते हुए पार्टी ने ढालिया को जिम्मेदारी सौंपी थी और अरोड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद अरोड़ा ने इनेलो को अलविदा कहते हुए विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने थानेसर से कांग्रेस टिकट पर चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाए। 

विधानसभा चुनाव से पहले ढालिया की नियुक्ति पार्टी में नई जान नहीं फूंक पाई। एक-एक कर पार्टी के अधिकांश विधायक भाजपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और मात्र एक ही सीट इनेलो जीत पाई। अब इनेलो ने नफे सिंह राठी को नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर नए सिरे से संगठन खड़ा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 

राठी पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। राठी रोहतक सीट से एक बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन रहे हैं और कुश्ती संघ (भारतीय शैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने बताया कि संगठन को और ज्यादा मजबूती व प्रभावशाली बनाने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed