{"_id":"5ef114d58ebc3e42e827a383","slug":"olympic-day-exhibition-matches-will-not-happen-this-time-chandigarh-news-pkl3790118131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक डे : इस बार नहीं होंगे प्रदर्शनी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक डे : इस बार नहीं होंगे प्रदर्शनी मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ओलंपिक डे का आयोजन हर साल 23 जून को हॉकी चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में प्रदर्शनी मैचों को कराया जाता रहा है। मैचों के बाद उभरते खिलाड़ियों को हॉकी चंडीगढ़ इनाम देकर सम्मानित करती है लेकिन इस बार कोरोना के चलते ओलंपिक डे पर हॉकी के प्रदर्शनी के मैचों को नहीं कराया जाएगा।
हॉकी चंडीगढ़ के सेक्रेटरी जनरल अनिल वोहरा ने बताया कि प्रशासन की ओर से अभी तक हॉकी के खेल का खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। हॉकी चंडीगढ़ ने कोरोना के चलते इस महीने के शुरू में ऑनलाइन कंपीटिशन कराया था। इसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों को दो मिनट का हॉकी स्क्लि का वीडियो बनाकर देने का टारगेट दिया था। इसमें 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अब इस ओलंपिक डे पर 23 जून को सेक्टर-42 स्टेडियम में शाम को बेस्ट वीडियो बनाने वाले 15 खिलाड़ियों को मोमेटो देकर हॉकी चंडीगढ़ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।
ऑनलाइन वेबिनार में कोच और खिलाड़ी होंगे शामिल
स्पोर्ट्स कंपनी लीड्स ऑफ चेंज ओलंपिक डे पर ऑनलाइन वेबिनार करवा रही है। इसमें विभिन्न खेलों के कोच और खिलाड़ी ऑनलाइन आमने-सामने होंगे और खेलों पर चर्चा करेंगे। वेबिनार में एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइक्लिंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, रग्बी, तैराकी, टेबल टेनिस, वालीबाल, रेसलिंग आदि के कोच व खिलाड़ी शामिल होंगे।