{"_id":"5c8f4db4bdec221473373e9f","slug":"olympian-wrestler-sushil-kumar-refused-to-play-in-asian-wrestling-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैंपियनशिप: 20 में से 15 पहलवान हरियाणा से, पर ओलंपियन पहलवान का खेलने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैंपियनशिप: 20 में से 15 पहलवान हरियाणा से, पर ओलंपियन पहलवान का खेलने से इंकार
Mon, 18 Mar 2019 02:09 PM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेसलिंग की एशियन चैम्पियनशिप के लिए हुए ट्रायल में चुने गए 20 पहलवानों में से 15 हरियाणा से हैं। वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने ट्रायल में शामिल होने से इंकार कर दिया। ऐसे में अब वह एशियन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। फेडरेशन सुशील के इस फैसले से अचंभे में पड़ गया है, लेकिन यह किसी भी पहलवान पर निर्भर करता है कि उसे चैंपियनशिप में खेलना है या नहीं। इसलिए फेडरेशन ने सुशील से इसका कारण नहीं पूछा है।
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान के लिए जरूर खुशी की बात है, क्योंकि उनको लंबे समय बाद किसी बड़ी चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला है। इसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि मौसम खत्री के चोटिल होने के कारण ट्रायल नहीं देने से सत्यव्रत की राह काफी आसान हो गई थी। चीन में 23 से 28 अप्रैल तक एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप खेली जानी है, जिसके लिए सोनीपत के साई सेंटर में ट्रायल हुए।
जहां फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के सभी भार वर्ग में दस-दस पहलवानों को चुन लिया गया। एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 पहलवानों में अकेले हरियाणा से 15 पहलवान हैं, जबकि दो पंजाब, दो महाराष्ट्र व एक दिल्ली का पहलवान है। हरियाणा की कुश्ती में झज्जर, सोनीपत व रोहतक का दबदबा है, इसका प्रमाण एशियन चैंपियनशिप के लिए चुने गए पहलवानों ने दे दिया है। बजरंग पूनिया समेत छह पहलवान झज्जर, पांच सोनीपत तो दो रोहतक के शामिल हैं।

फ्री स्टाइल के लिए चुने गए पहलवान
57 किलो में सोनीपत का रवि कुमार, 61 किलो में महाराष्ट्र का राहुल, 65 किलो में झज्जर का बजरंग पूनिया, 70 किलो में झज्जर का रजनीश, 74 किलो में सोनीपत का अमित धनखड़, 79 किलो में दिल्ली का प्रवीण राणा, 86 किलो में झज्जर का दीपक पूनिया, 92 किलो में झज्जर का विक्की, 97 किलो में रोहतक का सत्यव्रत, 125 किलो में रोहतक का सुमित।
ग्रीको रोमन में चुने गए पहलवान
55 किलो में झज्जर का मनजीत, 60 किलो में सोनीपत का ज्ञानेंद्र, 63 किलो में महाराष्ट्र का विक्रम, 67 किलो में झज्जर का रविंद्र, 72 किलो में भिवानी का योगेश, 77 किलो में पंजाब का गुरप्रीत, 82 किलो में पंजाब का हरप्रीत, 87 किलो में सोनीपत का सुनील कुमार, 97 किलो में जींद का हरदीप, 130 में सोनीपत का प्रेम।