फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   olympian wrestler Sakshi malik raises question to haryana Government

साक्षी के ट्वीट पर खेल मंत्री ने दी सफाई, विपक्ष को मिला मुद्दा

Sun, 05 Mar 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
olympian wrestler Sakshi malik raises question to haryana Government
साक्षी मलिक का छलका दर्द - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाली साक्षी मलिक ने हरियाणा सरकार के सामने सवाल खड़ा कर दिया है। साक्षी मलिक ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि क्या घोषणाएं मीडिया के लिए थीं।
विज्ञापन


साक्षी मलिक ने पिछले साल रियो में भारत की ओर से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने रियो में 58 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। साक्षी के ट्वीट के बाद सरकार को घेरने के लिए विपक्ष को मुद्दा मिल गया है।
विज्ञापन


रोहतक की साक्षी ने ट्वीट किया, ‘पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी।’ उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरे ओलंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार की ओर से घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं?’
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री अनिल विज की सफाई

olympian wrestler Sakshi malik raises question to haryana Government
खेल मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने 3.5 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि और नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी। ओलंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने अपने स्वर्ण पदक विजेताओं को छह करोड़, रजत के लिए चार करोड़ और कांस्य के लिए 2.5 करोड़ रुपये की घोषणा की थी।

खेल मंत्री अनिल विज की सफाई
साक्षी मलिक जिस दिन रियो से मेडल जीतकर आई थी। ढाई करोड़ का चेक मुख्यमंत्री ने उन्हें उसी दिन दे दिया था। साक्षी ने एमडीयू में नौकरी की मांग की थी। हालांकि, वहां ऐसी पोस्ट नहीं थी, लेकिन वहां पोस्ट क्रिएट करने की सभी मंजूरियां देकर यूनिवर्सिटी को लिखा गया था और कहा था कि सर्विस रूल तैयार कर नौकरी दे दी जाएगी।

साक्षी ने कहा था, जहां मैं प्रैक्टिस करती हूं, उस हाल को ठीक कराया जाए और एयर कंडीशन करवाया जाए। प्रैक्टिस करने हाल के लिए 80 लाख रुपये मंजूर कर भेजा गया है और हॉल बनने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed