फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old pension restoration movement again started from hunger strike

भूख हड़ताल से पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन फिर शुरू

Sun, 14 Jul 2019 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Old pension restoration movement again started from hunger strike
demo pic

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हरियाणा के विभिन्न जिलों में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले भूख हड़ताल की गई। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालयों के सामने बैठकर भूखहड़ताल की। 

विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल थी। सरकार ने इस मामले में कोई सकारात्मक रूख न अपनाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

आंदोलन तेज करने की कड़ी में समिति अब चंडीगढ़ में चार राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों की बड़ी रैली की भी योजना बनाई जा रही है। जबकि इसी के तहत हर जिले में रोष प्रदर्शन भी किए जाएंगें। इस दौरान विधायकों व सांसदों के आवास पर प्रदर्शन की भी रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल और उपाध्यक्ष कमलदीप हुसैनी ने बताया कि उनके इस संघर्ष में हरियाणा के 17 से अधिक विभागों का समर्थन मिल चुका है और इन विभागों के कर्मचारियों ने भी इस साकेंतिक भूखहड़ताल में भाग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार इस आंदोलन के लिए अब  हरियाणा समेत अन्य राज्यों के सरकार विभागों से भी संपर्क किया जा रहा है, क्योंकि ये आंदोलन राष्ट्रव्यापी है। 

इस संघर्ष में विभिन्न विभागों के साथ-साथ  हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हरियाणा अनुसूचित अध्यापक संघ, हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन, हरियाणा पब्लिक हेल्थ, बिजली निगम कर्मियों की एसोसिएशन ने भी समर्थन का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed