फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man dies due to scuffle, case filed against three

Chandigarh News: धक्का मुक्की से वृद्ध की मौत, तीन पर केस दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to scuffle, case filed against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। स्थानीय राम तलाई मंदिर के पास किराए की दुकान करने वाले गुरमीत सिंह और उनके बेटे गुरपाल सिंह के साथ हुई धक्का मुक्की में गुरमीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। फतेहगढ़ शुकरचक गांव निवासी गुरपाल सिंह के बयान पर पुलिस ने मोहकमपुरा निवासी हरदीप सिंह उर्फ टिंकू, गोल्डी रेत वाला, प्रीत नगर निवासी मन्नु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह राम तलाई के पास एक किराए की दुकान लेकर वहीं रहता है और अपने पिता के साथ ट्रैक्टर ट्राली रिपेयर का काम करता है। उनका परिवार इसी कारोबार से चल रहा है। गुरपाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी उनके साथ किसी ना किसी बात को लेकर लड़ते झगड़ते रहते हैं।
विज्ञापन

दुकान उन्होंने पचीस साल पहले किराए पर ली थी। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे पिता दुकान पर काम कर रहे थे कि उक्त आरोपी झगड़ा करने वहां पहुंच गए। आरोपियों ने धक्का मुक्की की और उनके पिता जमीन पर गिर गए। कुछ देर में पिता की तबीयत बिगड़ गई और उसने पिता को तुरंत पास के अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उनकी मौत हो गई। गुरपाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने धक्का मुक्की कर उनके पिता को इतना डरा दिया कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed