फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old Man Dead Body Found on Railway Station Identified by Family after 498 Days of Death

रो पड़े सब, जब अंतिम संस्कार के लिए सिर्फ चादर ले गए बेटा-बेटी, 498 दिन पहले हुई थी मौत

Mon, 12 Nov 2018 12:42 PM IST
नीरज वर्मा, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
नीरज वर्मा, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 12 Nov 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Old Man Dead Body Found on Railway Station Identified by Family after 498 Days of Death
रोती हुई लड़की
पुलिस स्टेशन में मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए, जब उन्होंने एक बेटा-बेटी को अंतिम संस्कार के लिए चादर ले जाते हुए देखा। 498 दिन बाद पता चला था कि पिता नहीं रहे। रोहतक रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त 498 दिन बाद ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे उसके नाती ने लावारिस शवों के पोस्टर को देखकर की।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना मिलने पर जीआरपी थाने पहुंचे बेटा-बेटी शव के साथ लिपटी मिली चादर को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। जीआरपी थाने पर तैनात एएसआई ने बताया कि 27 जून 2017 को प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब 86 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा मिला था। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था। जिस चादर में शव लिपटा मिला था, उसे सील करके सुरक्षित रख लिया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह स्वाभाविक आई, इस कारण पूरी जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। शिनाख्त के इंतजार में मृतक की फोटो रेलवे स्टेशन पर बने पोस्टर में चस्पा करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाती ने देखी थी पोस्टर में फोटो

Old Man Dead Body Found on Railway Station Identified by Family after 498 Days of Death
रोती हुई लड़की
वहीं शनिवार को सुनारिया निवासी अभिषेक पुत्र अजमेर फरीदाबाद में होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। ट्रेन के आने का इंतजार करते-करते वह अज्ञात शवों का पोस्टर देखने लगा। अचानक उसकी नजर एक फोटो पर गई, जिसे देखकर वह दंग रह गया। अभिषेक ने तुरंत थाना जीआरपी पहुंचकर संपर्क करते हुए बताया कि उक्त फोटो उसके नाना बुद्धराम की है।

इसके बाद उसने फोन करके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर गोहाना निवासी वृद्ध की बेटी शीला पत्नी राजकुमार व संजय नगर निवासी पुत्र ओमप्रकाश थाने पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पिता बुद्धराम निवासी संजय नगर के रूप में करते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री थे और अचानक घर से लापता हो गए थे। उन्होंने पुलिस को लिखित में शिनाख्त करते हुए उनकी निशानी मांगी, ताकि वह अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कर सकें।

इसके बाद जीआरपी ने जिस चादर में शव लिपटा मिला था, वह अंतिम संस्कार के लिए बेटा-बेटी के सुपुर्द कर दी। एएसआई सतीश ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद बेटा-बेटी ने अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करने के बाबत उनके पास से मिला सामान मांगा। चूंकि मृतक के पास केवल चादर ही मिली थी, इसलिए वह परिजनों को रस्म पूरी करने के लिए सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed