{"_id":"577a5e7b4f1c1b6f0c7f9eab","slug":"old-lady-left-on-station-by-son-old-lady-left-on-station-lod-lady-found-on-station-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी मां को रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ आया युवक, दम तोड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी मां को रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ आया युवक, दम तोड़ गई
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
अबोहर रेलवे स्टेशन पर बूढ़ी मां को छोड़ गया बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग बहन को अकेले यमुनानगर स्टेशन पर छोड़ने का मामला शांत नहीं हुआ कि बूढ़ी मां को उसका बेटा ही रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। वृद्धा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। अबोहर निवासी कोई युवक 28 जून को गंभीर हालत में अपनी बीमार बुजुर्ग मां को बहाने से बठिंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला आया।
बूढ़ी मां कई घंटों तक अपने जिगर के टुकड़े के आने का इंतजार करती रही, लेकिन देर रात तक जब वह नहीं आया तो सहारा जन सेवा समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल में दाखिल कराया।
पूछताछ के दौरान वृद्धा ने अपना नाम बिमला पत्नी रामस्वरूप निवासी अबोहर बताते हुए कहा कि उसका बेटा इलाज के बहाने उसे यहां लेकर आया और स्टेशन पर छोड़ गया। डाक्टरों ने वृद्धा का उपचार शुरू किया लेकिन बेटे की याद में दिन-रात तड़फती हुई लाचार मां ने 2 जुलाई को दम तोड़ दिया। संस्था के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने वृद्धा के शव को मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि माता की हालत बेहद नाजुक थी। बेटे को याद कर के रो रही थी। संस्था उसके द्वारा बताए गए पते के आधार पर उसके बेटे का पता लगा रही है ताकि अंतिम संस्कार में उसके हाथों से मां को मुखाग्नि दिलाई जा सके। मामले की सूचना जीआरपी को दी गई है।