फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Offline tickets for the India-West Indies third ODI available from tomorrow.

Chandigarh News: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के ऑफलाइन टिकट कल से

Mon, 28 Sep 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Offline tickets for the India-West Indies third ODI available from tomorrow.

विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे वनडे के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री 28 सितंबर से शुरू होगी। मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। बीसीसीआई के आधिकारिक कार्यक्रम में भी न्यू चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को तीसरे वनडे की पुष्टि की गई है। ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए दर्शकों को मुल्लांपुर स्टेडियम के गेट नंबर-2 के बाहर स्थित बॉक्स ऑफिस पहुंचना होगा। यहां 28 सितंबर से रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक टिकट मिलेंगे।

मोहाली में सिर्फ हार्ड कॉपी मिलेगी
ऑनलाइन टिकट खरीद चुके दर्शकों के लिए मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम के बाहर अलग बॉक्स ऑफिस बनाया गया है। यहां टिकट की बिक्री नहीं होगी। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक अपनी फिजिकल या हार्ड कॉपी टिकट यहां से प्राप्त कर सकेंगे। मुल्लांपुर बॉक्स ऑफिस पर टिकट खरीदने के साथ ऑनलाइन टिकट की हार्ड कॉपी लेने की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


स्टूडेंट टिकट सिर्फ 300 रुपये
पीसीए के अनुसार स्टूडेंट टिकटों की बिक्री भी 28 सितंबर से शुरू होगी। इसकी कीमत 300 रुपये रखी गई है। टिकट लेने के लिए छात्र को अपना वैध और वर्तमान स्टूडेंट आईडी कार्ड साथ लाना होगा। एक आईडी कार्ड पर केवल एक स्टूडेंट टिकट जारी किया जाएगा। पीसीए ने दर्शकों से टिकट खरीदने और कलेक्शन के लिए निर्धारित बॉक्स ऑफिस का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed