फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Offline studies may start in CCET Diploma Wing from next week

सीसीईटी डिप्लोमा विंग में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती ऑफलाइन पढ़ाई

Mon, 13 Sep 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Offline studies may start in CCET Diploma Wing from next week
चंडीगढ़। अगले सप्ताह से चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिप्लोमा विंग के विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो सकती है। सभी प्रयोग ऑफलाइन होंगे ताकि विद्यार्थी प्रैक्टिकल के जरिए चीजों को बेहतर ढंग से समझ पाएं।
विज्ञापन

डिप्लोमा विंग में वर्तमान में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पहली काउंसलिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह दाखिले प्रथम वर्ष के हैं। पूरे डिप्लोमा विंग में लगभग 1200 विद्यार्थियों को लाभ मिलता है। अब तक इन विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही थी। अब कोरोना से हालात कुछ ठीक हुए हैं। ऐसे में पेक व पीयू भी अपने शिक्षण संस्थान रोस्टर के तहत खोल रहे हैं। उसी तरह सीसीईटी डिप्लोमा विंग भी अपने कैंपस को छात्रों के लिए खोलने की तैयारी में है। हालांकि इसके लिए सभी विशेषज्ञ मंथन करके तय करेंगे कि पहले किन-किन विद्यार्थियों को और कब बुलाया जाए। उनके पड़ोसी शिक्षण संस्थान डिग्री विंग में अभी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। उसका भी डिप्लोमा विंग के अधिकारी संज्ञान लेंगे और उसके बाद आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed