फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officials plead with director demand separate health number PGI staff

पदाधिकारियों ने डायरेक्टर से लगाई गुहार, पीजीआई स्टाफ के लिए अलग हेल्थ नंबर जारी करने की मांग

Sat, 22 Aug 2020 10:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Officials plead with director demand separate health number PGI staff
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के दौर में मरीजों की सुविधा के लिए पीजीआई में शुरू की गई टेली कंसल्टेशन के जरिए हर दिन 1500 से 2000 मरीजों को इलाज मिल रहा है। यह नंबर बहुत व्यस्त रहने से मरीज काफी परेशान हैं। इस समस्या से पीजीआई में कार्यरत कर्मचारियों को भी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए पीजीआई रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डायरेक्टर को पत्र लिखकर उनके लिए अलग से टेलिफोन नंबर जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि पीजीआई में कार्यरत लगभग 5000 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य वहां रह रहे हैं। उसमें बुजुर्ग माता-पिता और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आए दिन उन्हें किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसी स्थिति में स्टाफ क्लीनिक में जाने पर प्राथमिक उपचार देकर संबंधित विभागों में रेफर कर दिया जा रहा है। संबंधित विभाग में विशेषज्ञ को दिखाने के लिए टेली सर्विस के जरिए जाना पड़ रहा है पर वहां नंबर व्यस्त रहनेे से उन्हें काफी परेशानी हो रही है इसलिए पीजीआई प्रशासन को अपने कर्मचारियों के लिए अलग से नंबर जारी करना चाहिए जिससे उन्हें समय पर इलाज मिलने से उनका समय बचे और वह अपनी ड्यूटी को भी सही तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed