फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officers not connecting with MLAs as nodal officers

Chandigarh News: विधायकों के साथ नोडल अफसर के तौर पर नहीं जुड़ रहे अधिकारी

Mon, 26 Jun 2023 08:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
Officers not connecting with MLAs as nodal officers
आम राज प्रबंध विभाग छह बार लिख डाले विभागों को पत्र
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की योजना, विधायकों के साथ तैनात हों नोडल अधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा अपने विधायकों के साथ सरकारी अफसरों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात करने का फैसला लागू नहीं हो पा रहा। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में अब तक की गई कवायद में यह सामने आया है कि कोई भी विभाग अपने अफसरों को विधायकों के साथ अटैच करने की हामी नहीं भर रहा और अधिकारी भी इस ड्यूटी से खुद को अलग ही रखना चाह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आम राज प्रबंध विभाग की तरफ से सरकार के फैसले को लागू करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को छह बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन किसी भी विभाग ने इन पत्रों का जवाब सरकार को नहीं दिया है। इस कड़ी में, हाल ही में आम राज प्रबंध विभाग ने बागवानी विभाग, कानून एवं न्याय मामले विभाग, स्थानीय निकाय, नई एवं नवीकरण ऊर्जा विभाग, भूमि एवं जल संरक्षण विभाग और खेल एवं युवक सेवाएं विभाग को पत्र जारी किया है। इस पत्र में लिखा है कि आम राज प्रबंध विभाग की तरफ से इस साल 11 अप्रैल, फिर 17 अप्रैल, 21 अप्रैल, 28 अप्रैल, 11 मई और 25 मई को भेजे गए पत्रों पर सभी प्रबंध सचिव ध्यान दें कि मुख्यमंत्री पंजाब चाहते हैं कि प्रत्येक प्रबंधकीय विभाग में विधायकों के साथ तालमेल के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, ताकि जनता से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के उपाय किए जा सकें। इसके लिए प्रबंधकीय विभाग नोडल अफसरों का विवरण, जिसमें अधिकारी का नाम, पद, पता, संपर्क नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज हो, की सूचना आम राज प्रबंध विभाग (तालमेल शाखा) को भेजी जाए। पत्र में कहा गया है कि अफसरों के बारे में जानकारी 26 मई तक उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन विभागों से अब तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। इसके मद्देनजर अब हिदायत की जा रही है कि 26 जून तक हर हालत में मांगी जानकारी भेज दी जाए, ताकि इसे मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

पता चला है कि इस संबंध में अंतिम तिथि तक भी विभागों ने आम राज प्रबंध विभाग को अफसरों का विवरण नहीं भेजा है। उधर, मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर यह साफ नहीं है कि विधायकों के साथ विभागीय नोडल अफसर तैनात कर दिए जाने से संबंधित विभाग के मंत्री के कामकाज का भी बंटवारा होगा? इस संबंध में किसी भी विभाग के अधिकारी ने जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed