{"_id":"65a766da01a412e9fc0f43f7","slug":"offensive-photo-of-school-principal-with-two-teachers-goes-viral-with-help-of-deepfake-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"DeepFake in Punjab: जालंधर के स्कूल प्रिंसिपल की दो टीचर्स के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल, अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DeepFake in Punjab: जालंधर के स्कूल प्रिंसिपल की दो टीचर्स के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल, अभिभावकों में रोष
Wed, 17 Jan 2024 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:04 AM IST
सार
पिछले कुछ समय से एआई की मदद से लोगों के डीपफेक वीडियोज और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर में सामने आया है। यहां एक प्रिंसिपल की आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई है। प्रिंसिपल का कहना है कि ये फोटो डीपफेक से तैयार की गई है।
विज्ञापन
Deepfake
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में डीपफेक से फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। होशियारपुर रोड पर एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन फोटो में प्रिंसिपल स्कूल की ही दो अलग अलग टीचर्स के साथ दिख रहा है।
विज्ञापन
वहीं फोटो वायरल होते ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों में रोष फैल गया। अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया। पेरेंट्स का कहना है कि इससे हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन द्वारा उक्त प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अपने-अपने राम: मोहाली के दौलतराम ने 31 साल से नहीं पी चाय, अयोध्या में लिया था प्रण-रामलला जब आएंगे...
विज्ञापन
वहीं प्रिंसिपल ने रोष व्यक्त करने वाले अभिभावकों से कहा कि यह फोटो डीपफेक से तैयार की गई हैं, इसमें वह खुद प्रबंधकों से बात करेंगे। फिलहाल केस में कोई शिकायत या कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
क्या होता है डीपफेक
डीपफेक तकनीक में किसी फोटो या वीडियो से छेड़छाड़ की जाती है। एआई का इस्तेमाल कर इसे गलत तरीके से पेश किया जाता है। इसे सिंथेटिक या डॉक्टर्ड फोटो-वीडियो (मीडिया) भी कहा जाता है। अदाकारा रश्मिका मंदाना से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक के डीपफेक फोटो वीडियो वायरल हो चुके हैं।
केंद्र लाएगा नए आईटी नियम
केंद्र सरकार जल्दी ही डीपफेक के मामलों से निपटने के लिए नए आईटी नियम ला सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि अगले सात से आठ दिनों में नए संशोधित आईटी नियम जारी किए जाएंगे। संशोधित आईटी नियम फेक न्यूज और डीपफेक पर केंद्रित होगा।