फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Of one hundred fifty patients a day Waryl

एक दिन में डेढ़ सौ मरीज वारयल के

Wed, 27 Aug 2014 01:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 27 Aug 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद कस्बे व क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वायरल बुखार के सैकड़ों मरीज रोज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि सरकारी अस्पताल के डॉ. तुलित छाबड़ा ने करते हुए बताया कि इस समय अस्पताल में करीब 250 मरीजों की ओपीडी है। इसमें से करीब डेढ़ सौ मरीज वायरल बुखार के होते हैं।
विज्ञापन


इस बुखार में मरीज की छाती में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ होती है। ऐसा होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल में जाकर खून की जांच करानी चाहिए।

इस बुखार में ज्यादा एंटिबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों को फल ज्यादा खाने चाहिए और अधिक पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढक कर रखना चाहिए। वायरल बुखार के मरीज को शरीर को खुला नहीं छोड़ें। इस बुखार से मरीजों को घबराना नहीं चाहिए।

वहीं चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाई का पूरा कोर्स करना चाहिए। ऐसे मरीज जो खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। वे इस बुखार के दौरान खेतों में न जाएं। यदि जाना ही पड़े तो मुंह पर कपड़ा बांधकर जाएं।


मरीज को ज्यादातर आराम ही करना चाहिए। इस बुखार के मरीजों की संख्या सरकारी अस्पताल से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल में पहुंच रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस बुखार को नियंत्रण करने के लिए संबंधित विभाग को कारगर कदम उठाने चाहिए। वहीं कस्बे व क्षेत्र में मच्छरों की भरमार की रोकथाम के भी प्रबंध करने चाहिए ताकि लोग इस बुखार व अन्य किसी भी बुखार की चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed