{"_id":"4c634f9f6aa963666b555119a3cccda2","slug":"obscene-song-banned-in-punjab-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बसों में अश्लील गीत चलाने पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बसों में अश्लील गीत चलाने पर पाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने बसों में अश्लील और ऊंची आवाज में गीत चलाने पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोहाड़ ने कहा कि अगर कोई बस ड्राइवर इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जोकि अचानक चेकिंग करेगी। बसों में ऊंची आवाज में गाने सुनने से ड्राइवर पर मानसिक प्रभाव पड़ता है, एक्सिटेंड की आशंका बढ़ जाती है।
वहीं, अश्लील गीत हमारे अमीर विरसे के खिलाफ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस संबंध में कोई कोताही नजर आए तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।