फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Objectional Videos in BJP Yuva Morcha Whatsapp Group

आधी रात को भाजयुमो नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किए अश्लील वीडियो, भड़क गए कांग्रेसी

Fri, 31 Aug 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Aug 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Objectional Videos in BJP Yuva Morcha Whatsapp Group
भाजयुमो नेता
भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्थानीय नेता की करतूत ने कांग्रेसियों को भाजपा को घेरने के लिए मुद्दा दे दिया है। जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बुधवार एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए। भाजयुमो नेता की यह हरकत वीरवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने नेता के खिलाफ डीसी मुकुल कुमार और महिला थाने में शिकायत दी है। उधर अमित गुप्ता ने फोन पर बताया कि उसके मोबाइल से किसी अन्य व्यक्ति ने इस कारनामे को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जिले के कांग्रेसियों का आरोप है कि उक्त नेता स्थानीय विधायक का नजदीकी है। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता ने बताया कि पंचकूला में ‘मंथन’ नाम से मीडिया का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है, जिसमें बुधवार रात करीब 12 बजे भाजयुमो के वरिष्ठ नेता अमित गुप्ता ने एक साथ करीब 60 से 65 अश्लील वीडियो शेयर किए। उसकी इस हरकत से महिला मीडिया पर्सन समेत उच्चाधिकारियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को स्थानीय विधायक का रिश्तेदार भी बताता है और सेक्टर-11 में मेडिकल स्टोर भी चलाता है।
विज्ञापन


रंजीता मेहता द्वारा पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल को दी गई शिकायत में बताया गया कि पंचकूला मंथन नामक ग्रुप में कई राजनीतिज्ञ, मीडिया पर्सन, ब्यूरोक्रेट्स एवं शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हैं, जो मीडिया के सोशल ग्रुप में काफी विश्वास रखते हैं। रंजीता मेहता ने कहा कि इस ग्रुप में करीब 250 सदस्य हैं, जिसमें ज्यादातर महिलाएं हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भाजयुमो नेता पर केस दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से नहीं हो सकी मुलाकात
मेहता ने सेक्टर-14 स्थित किसान भवन में चल रहे सीएम के कार्यक्रम में पहुंच उनसे भी इस संबंध में मिलकर शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मेहता को सीएम से मिलने की इजाजत नहीं दी। रंजीता मेहता के साथ पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी, सुषमा खन्ना, कृष्ण गोयल, डॉ. कादिर, अंकुर गुलाटी, अनिल चौहान, एडवोकेट उदित मेहंदीरत्ता भी उपस्थित थे।

भाजपा सरकार के मेंबर द्वारा की गई यह बहुत ही घटिया हरकत है। इसके लिए हम खामोश नहीं बैठेंगे व सरकार से जवाब मांगेंगे।  
- सुधा भारद्वाज(ग्रुप मेंबर)

हम भाजपा सरकार से मांग करेंगे कि विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
- सुषमा खन्ना(ग्रुप मेंबर)

इस मामले में महिलाओं के साथ अपनी आवाज उठाएंगे। यह मामला किसी एक नारी का नहीं बल्कि समाज से जुड़ा है।  
- चंचल शर्मा (ग्रुप मेंबर)

सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी भाजयुमो नेता ने मीडिया और प्रशासनिक अधिकारियों की भी परवाह न करते हुए घिनौनी हरकत की है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से जवाब मांगा जाएगा और पुलिस को कार्रवाई के लिए विवश किया जाएगा।
- रंजीता मेहता, उपप्रधान, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस

पुलिस उपायुक्त बोले-जांच के बाद होगा केस दर्ज
इस बारे में पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने कहा कि मामले की शिकायत मिल चुकी है। पुलिस की टीम सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। पूरी पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया जाएगा।


दोस्तों के साथ बुधवार रात एक शादी समारोह में गया था। करीब 12.15 बजे साथियों के साथ डांस फ्लोर पर चला गया। वहां फोटो खींचने के लिए एक वेटर को मोबाइल फोन दिया था, लेकिन कुछ देर बाद मोबाइल को वेटर से दोस्तों ने ले लिया। करीब आधे घंटे मेरा मोबाइल दोस्तों और कुछ अन्य लोगों के हाथों में घूमता रहा। करीब 12.28 बजे जब घर पहुंचा तो ग्रुप एडमिन का फोन आया और और उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा कि आपने ग्रुप में ये क्या डाला है। उनकी बात सुनकर मैं हैरान रह गया। उन्हें हॉल्ड करके जब व्हाट्सएप को चेक किया तो करीब 60 से 65 अश्लील वीडियो भेजे गए थे। मैंने तत्काल उन वीडियो को डिलीट किया। इसके लिए मैंने ग्रुप में लिखित माफी भी मांगी थी।
- अमित गुप्ता, भाजयुमो उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed