फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   O Naukra Amb Pake O Ghare Aa... but the audience swooned

Chandigarh News: ओ नौकरा अंब पके ओ घरे आ... पर झूम उठे दर्शक

Sun, 16 Apr 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
O Naukra Amb Pake O Ghare Aa... but the audience swooned
चंडीगढ़। ओ नौकरा अंब पके ओ घरे आ..., नीरू चाली घुमदी..., रंगरूप तेरा बड़ा प्यारा.... समेत एक से बढ़कर एक गीत पेश कर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक विजय रतन मोदगिल ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था हिमाचल दिवस पर सेक्टर-23 के बाल भवन में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की ओर से आयोजित एक शाम हिमाचल के नाम का। कार्यक्रम में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों को हिमाचल की शान हिमाचली टोपी और बाबा बालक नाथ जी का पटका देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक गायक विजय रतन मोदगिल ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए।
विज्ञापन

हिमाचल महासभा के प्रधान प्रिथी सिंह प्रजापति ने बताया कि हिमाचल की नाटी की भव्य और आकर्षक प्रस्तुति हुई। हिमाचल की धड़कन किन्नौर और सिरमौरी नाटी इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही। इस कार्यक्रम को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बेहतरीन तरीके से किया। इस मौके पर हिमाचली धाम परोसे गए। इस मौके पर पंचकूला लोक अदालत के चेयरमैन सीएल कोछर, न्यूरो सर्जन विनीत सग्गर के अलावा हिमाचल महासभा के प्रमुख महासचिव रमेश सहोर, महासचिव भागीरथ शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed