फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nutrition Fortnight started in Chandigarh

चंडीगढ़ में पोषण पखवाड़ा शुरू.. गर्भवतियों और किशोरियो को करेंगे जागरूक

Tue, 16 Mar 2021 08:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Fortnight started in Chandigarh
शहर में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत मौके उद्घाटन करते यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। महिलाओं और बच्चों में स्वस्थ पोषण की आदतों को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के सचिव यशपाल गर्ग समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

0-6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का समग्र शारीरिक, मनोसामाजिक, संज्ञानात्मक और भावनात्मक विकास सुनिश्चित करने के लिए पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। योजना का उद्देश्य 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, नर्सिंग माताओं और किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है। बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर नजर रखने के लिए बाल मूल्यांकन कार्ड का भी शुभारंभ किया गया। बच्चों को देखने के बाद इन मूल्यांकन कार्डों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भरेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में अवगत कराया जाएगा। रैलियां, रंगोली, प्रभात फेरियां, शिविर, सभाएं, हर्बल पौधों का वितरण, योग शिविर, आयुष के बारे में जागरूकता, स्कूल-आधारित गतिविधियां, वेबिनार आदि के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दशकों में जीवनशैली में बदलाव के कारण महिलाओं और बच्चों में पोषण, एनीमिया और लो बीएमआई जैसी समस्याओं का प्रसार चिंता का विषय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed