नर्स के पति ने बच्चों समेत खुद को किया कमरे में बंद, बुलानी पड़ी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पत्नी के झगड़े के चलते पीजीआई कैंपस में लगभग तीन घंटे तक ड्रामा चलता रहा। महिला नर्स जब ड्यूटी खत्म कर घर लौटी तो नाराज पति ने दो बच्चो समेत खुद को अंदर से लॉक कर लिया और दरवाजा खोलने से मना कर दिया।
जिसकेबाद घबरा कर नर्स ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। घंटो की मानमुनव्वल के बाद पति ने कमरा खोला। बाद में दोनों में समझौता हो गया।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब 1 बजे घटना की सूचना मिली की पीजीआई कैंपस के अंदर बने टॉइप-3 के घर में किसी ने बच्चों समेत खुद को अंदर से बंद कर लिया है।
फोन करने वाली पीजीआई में कार्यरत एक महिला नर्स है और उसको ही पीजीआई में मकान मिला हुआ है। रात करीब 1 बजे महिला नर्स ड्यूटी करके लौटी तो उसके पति ने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया।
मौके पर पीसीआर व फायर विभाग के कर्मी पहुंचे
दोनों के बीचे में आपसी विवाद चल रहा है। जिसके बाद महिला ने पति को घर से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई लेकिन पति महिला को घर से बाहर जाने की बात पर अड़ा रहा।
जिसके बाद महिला नर्स ने आरोप लगाया कि मकान उसके नाम अलॉट है तो उसके बच्चों को छोड़कर बाहर आ जाए। लेकिन जब उसने बाहर निकलने से मना कर दिया तो नर्स ने 100 नंबर फोन कर मामले की सूचना दे दी।
सूचना पाकर पुलिस व दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार उक्त घर से लेकर पुलिस पोस्ट तक 3 घंटे तक हंगामा मचा रहा। देर रात करीब 4 बजे पति घर से निकलकर बाहर चला गया।
जिसके बाद महिला नर्स ने पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने भविष्य में इस तरह का बवाल ना करने की चेतावनी देते हुए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।