{"_id":"67089e80e38df5193c06a4eb","slug":"number-of-panchayats-elected-unanimously-in-punjab-has-doubled-this-time-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सर्वसम्मति से चुनी जानी वाली पंचायतों की संख्या हुई दोगुनी, 3798 पंचायतों को मिलेंगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सर्वसम्मति से चुनी जानी वाली पंचायतों की संख्या हुई दोगुनी, 3798 पंचायतों को मिलेंगे पांच लाख रुपये
Fri, 11 Oct 2024 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:12 AM IST
सार
राज्य चुनाव आयोग की सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने की मुहिम रंग लाई है। इसी का नतीजा है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इसमें 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। आयोग की तरफ से इसलिए सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने के लिए प्रेरित किया जाता है, क्योंकि इससे एक तो चुनाव पर होने वाला खर्च बचता है।
विज्ञापन
वोटिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सर्वसम्मति से चुनी जाले वाले पंचायतों की संख्या इस बार दोगुनी हो गई है। वर्ष 2018 में 1863 सरपंच व 22,203 पंच सर्वसम्मति से चुने गए थे, लेकिन इस बार 3798 सरपंच और 48,861 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इन पंचायतों को पांच लाख रुपये की राशि व एक बड़ी परियोजना की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग की सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने की मुहिम रंग लाई है। इसी का नतीजा है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इसमें 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। आयोग की तरफ से इसलिए सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने के लिए प्रेरित किया जाता है, क्योंकि इससे एक तो चुनाव पर होने वाला खर्च बचता है। साथ ही गांवों में भी अच्छा माहौल कायम रहता है, जिससे उनके विकास में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी घोषणा की थी कि सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही एक बड़ी परियोजना की सौगात भी सरकार देगी, जिसमें गांव की मांग को ध्यान में रखते हुए स्कूल, कम्युनिटी सेंटर, खेल मैदान या लाइब्रेरी आदि परियोजना हो सकती है। इस परियोजना के लिए अलग से फंड दिया जाएगा। 3798 पंचायतों को ये राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि संबंधित विभाग की तरफ से ऐसी सभी पंचायतों का डाटा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार पार्टी चुनाव चिह्न पर पंचायत चुनाव नहीं हो रहे हैं, क्योंकि सरकार ने इसके लिए विधानसभा में नियमों में संशोधन किया था। साथ ही चुनाव के लिए अलग से चुनाव चिह्न भी जारी किए गए थे और उम्मीदवारों को यही चुनाव चिह्न जारी किए जा रहे हैं। 13,237 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 15 अक्तूबर को मतदान होना है।