फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of international flights will increase from international airport chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से बढ़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या, मंत्री हरदीप पुरी का आश्वासन

Mon, 31 Aug 2020 12:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Number of international flights will increase from international airport chandigarh
हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ान बढ़ाने पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। यह दावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी की एक वर्चुअल बैठक में किया। बैठक में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


बैठक में अरुण सूद ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मुद्दा उठाया था। उसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने भरोसा दिलाया कि इस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाएगा।अरुण सूद ने पद संभालने के बाद पार्टी की ओर से किए जा रहे कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर महामारी के दौरान किसी को भूखा न सोने देने का प्रण निभाने में चंडीगढ़ भाजपा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


52 मोदी रसोइयों के माध्यम से वंचितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। 33 लाख खाने के पैकेट वितरित किए गए। 11652 मोदी राशन किट, 5 लाख 50 हजार फेस कवर बांटे गए। कोरोना वॉरियर मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मचारी और पत्रकार को 14000 सैनिटाइजर की बोतले दी गईं। प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री वितरण जूते-चप्पल, चने के पैकेट हर प्रकार से सहायता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने चंडीगढ़ भाजपा द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और चंडीगढ़ भाजपा क धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा की ओर से किए गए कार्य सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहते बल्कि केंद्रीय स्तर पर भी खूब चर्चा होती है।

बैठक में गलवां घाटी में शहीद सैनिकों, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद मेजर अनुज सूद, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के राज्यपाल स्व. लाल जी टंडन, चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर बोर्ड की चेयरमैन स्व. संतोष शर्मा, भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान बलबीर सिंह सीनियर, मंडल नंबर 22 के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रभाकर, जगदीश लाल बजाज, मंडल 8 के अध्यक्ष रहे शादी लाल शर्मा, और कोरोना महामारी के दौरान देशभर में सभी जान गवाने वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी और अर्धसैनिक बल सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत भी रखा गया।


बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, चंडीगढ़ के प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद किरण खेर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल जैन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, महापौर राजबाला मलिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed