{"_id":"5f3f7d88b624865b0d3f8fd2","slug":"nsui-protest-outside-bjp-chandigarh-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पीपीई किट पहनकर भाजपा दफ्तर के बाहर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पीपीई किट पहनकर भाजपा दफ्तर के बाहर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तार
Fri, 21 Aug 2020 01:25 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 21 Aug 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर समीक्षा याचिका दायर किए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने पंजाब भाजपा दफ्तर में पीपीई किट पहनकर प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद हालात पर काबू पाने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 39 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद देर शाम उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक एनएसयूआई कार्यकर्ता सुबह 11 बजे सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहनों से उन्हें थाना ले गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई पंजाब अध्यक्ष ने बताया कि नीट और जेईई की परीक्षा के स्थगन करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। केंद्र की सरकार को महामारी के दौरान युवाओं के हित को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए।
विज्ञापन