{"_id":"5a02d1074f1c1bd1538bb907","slug":"nri-groom-departured-for-america-on-marriage-day-bride-was-waiting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले दिन NRI दूल्हे ने किया ऐसा कारनामा, दुल्हन फूट-फूट कर रोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले दिन NRI दूल्हे ने किया ऐसा कारनामा, दुल्हन फूट-फूट कर रोई
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
bride abscond
शादी वाले दिन ही एनआरआई दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन फूट-फूटकर रोई। वहीं उसके मां-बाप को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। मामला मोहाली के खरड़ का है। शिवजोत इनक्लेव में एक लड़की के हाथों में मेंहदी लगी ही रह गई। जब शादी वाले दिन एनआरआई दूल्हे ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। लड़की के परिवार के सभी सपने अधूरे ही रह गए और विवाह की तैयारियां भी धरी की धरी रह गई।
लड़की के पिता गुरचरण सिंह व माता मलकीत कौर ने बताया कि उन्होंने इसी साल मार्च में जिला होशियारपुर के गांव आलमपुर में कश्मीर सिंह के लड़के रणजीत सिंह के साथ अपनी लड़की का रिश्ता किया था। रणजीत सिंह अमरीका के शहर न्यूयार्क में पक्के तौर पर रहता है। उनके बेटे के साथ विवाह की तारीख 5 नवंबर तय की गई थी और विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी थी। खरड़ में पैलेस भी बुक करवा लिया था।

लड़का किसी को बताए बिना अमेरिका चला गया
marriage
लड़की के पिता ने बताया कि शादी वाले दिन सभी रिश्तेदार भी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच चुके थे। लेकिन ऐन मौके पर लड़के के पिता ने उन्हें फोन कर बताया कि वह अपने लड़के की बारात लेकर नहीं आ रहे हैं।
यह सुनकर लड़की के माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों के पैरों तले से जमीन निकल गई। लड़के के पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि लड़का अपने परिवार में किसी को बताए बिना ही अमरीका जा चुका है। लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना सिटी पुलिस खरड़ को दी जिस पर पुलिस ने लड़के के पिता कश्मीर सिंह को बुलाया।
इस बारे में थाना सिटी के एएसआई निधान सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि दोनो परिवारों का एक लंबी बातचीत के बाद आपस में समझौता हो गया है। जिस कारण कोई कानूनी कारवाई नहीं की गई है।