फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now you will get license from home

अब घर बैठे मिलेगा लाइसेंस

Fri, 23 Oct 2020 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now you will get license from home
चंडीगढ़। महापौर राजबाला मलिक ने वीरवार को स्मार्ट सिटी के तहत ई-गवर्नेंस में तीन नई सेवाएं शुरू कीं। अब लोग किसी आयोजन व कार्यक्रम के लिए घर बैठकर नगर निगम से लाइसेंस ले सकेंगे। इसके अलावा ई-हॉर्टिकल्चर व ई-चालान की सुविधा भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि ई-हॉर्टिकल्चर के तहत घरों के पेड़ों की कटाई-छंटाई, प्रूनिंग व बागवानी से संबंधित अन्य कार्यों के बारे निगम से अपील की जा सकती है। वहीं, ई-चालान के माध्यम से अब अतिक्रमण हटाओ दस्ता मौके पर ही चालान कर सकेगा। अब तक यह दस्ता सामान जब्त कर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्टोर में ले जाता था। चालान नगर निगम में जमा कराने के बाद दुकानदार को स्टोर से अपना सामान छुड़वाना होता था। इसमें काफी समय बर्बाद होता था। वहीं, सामान की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निगम की होती थी। इस सुविधा से कर्मचारियों का काफी राहत मिलेगी। इससे पहले स्मार्ट सिटी ने ई-गवर्नेंस के तहत पांच सुविधाओं को ऑनलाइन किया था। अक्तूबर के अंत तक 25 अन्य सेवाओं को भी ऑनलाइन कर दिया जाए। लोग mcchandigarh.gov.in वेबसाइट पर अपनी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा ने बताया कि ई गवर्नेंस के तहत 28 सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए 15 करोड़ का टेंडर किया गया था। जिसे कंपनी ने 11.49 करोड़ में लिया था। इससे पहले दो सर्विस फाइनेंशियल अकाउंटिंग और समस्यात्मक शिकायतों को पहले ही ऑनलाइन कर दिया गया है। प्रशासन का बिल्डिंग प्लान भी जल्द ऑनलाइन किया जाएगा। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के एडिशनल सीईओ अनिल गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed