फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now you will be able to do Masters in Geo-informatics in PU

पीयू में अब भू-सूचना विज्ञान में कर सकेंगे परास्नातक

Wed, 23 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now you will be able to do Masters in Geo-informatics in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय से अब भू-सूचना विज्ञान में परास्नातक कर सकते हैं। यह कोर्स पीयू शुरू करने जा रही है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा।
विज्ञापन

भू-विज्ञान का अपना एक महत्व है। इसका क्षेत्र भी काफी बड़ा है। रोजगार के अवसर अपार हैं। नवाचार के जरिए इसमें आगे बढ़ा जा सकता है। वैज्ञानिक बनना हो या फिर शिक्षक, इन सभी के लिए अवसर है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। स्नातक में भूगोल, भूविज्ञान, भूभौतिकी, गणित, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शहरी योजना, क्षेत्रीय योजना, बी. टेक, बीसीए आदि विषय होने चाहिएं। यह कोर्स दो साल का है। इसमें 28 सीटें हैं। पीयू ने कहा है कि विद्यार्थी इसके लिए https://geography.puchd.ac.in/show-courses.phpor पर जाकर आवेदन आदि की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जानकारों का कहना है कि इस कोर्स की मांग काफी समय से चली आ रही थी। इसमें नौकरी की संभावनाएं काफी हैं। उधर, पीयू अन्य विभागों से भी कह रही है कि वे भी बाजार की मांग के मुताबिक कोर्स का संचालन कर सकते हैं। इसके लिए बेहतर प्रस्ताव तैयार करके सामने लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed