{"_id":"5ed55fad8ebc3e9033370d02","slug":"now-water-will-come-from-quarter-past-three-to-9-in-the-morning-chandigarh-news-pkl376884393","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह सवा तीन से 9 बजे तक आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह सवा तीन से 9 बजे तक आएगा पानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने गर्मी के मौसम में शहरवासियों को राहत देते हुए घरों में पानी आपूर्ति का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 3.15 बजे से 9 बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। यह फैसला निगम की वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी की बैठक में सोमवार को लिया गया।
दूसरी तरफ निगम ने पानी की चोरी पर कार्रवाई के लिए कहा है। बैठक में फैसला लिया गया कि शहर के जिन इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है, वहां अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे और समस्या हल कराएंगे। वहीं, पानी के टैंकर तैयार रखने के लिए कहा गया है। बैठक की अध्यक्षता पार्षद अनिल कुमार दुबे ने की। इस मौके पर कमेटी के सदस्य हरदीप सिंह, मोहम्मद खुर्शीद अली, सतप्रकाश अग्रवाल, जगतार सिंह, राजेश गुप्ता, भरत कुमार, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सेक्टर-19 में सप्लाई हो रहा गंदा पानी
सेक्टर-19 डी के लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। पानी मटमैला आता है, वहीं कुछ देर स्टील के बर्तन में रखने के बाद सफेद परत जम जाती है। सेक्टर निवासी अनिल महाजन ने बताया कि बारिश के बाद से पानी की सप्लाई ठीक हो गई है, पहले सिर्फ ग्राउंड फ्लोर पर पानी आ रहा था, अब पहले और दूसरे फ्लोर पर भी पानी आ रहा है, लेकिन गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इससे बीमारियां बढ़ने का खतरा है।