फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Verdict on sant rampal case on 29, haryana news

डेरा प्रमुख पर फैसले के चलते रामपाल पर फैसला टला, समर्थकों की भीड़ छंटी

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now Verdict on sant rampal case on 29, haryana news
सतलोक आश्रम के प्रमुख कथित संत रामपाल - फोटो : File Photo
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाना था। इससे पहले पुलिस ने एक अर्जी लगाकर कहा कि डेरा मुखी के फैसले को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व्यस्त है। फैसला टाला जाए। अदालत ने पुलिस की गुहार पर फैसला 29 अगस्त तक टाल दिया। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में मुकदमा नंबर 426 और 427 में बुधवार को सेंट्रल जेल वन में लगी कोर्ट में बहस पूरी हो गई थी। अदालत ने 24 अगस्त फैसले की तारीख निर्धारित की थी। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम के फैसले की तारीख 25 अगस्त पहले निर्धारित कर रखी है। उस मामले में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हैं। रामपाल के फैसले की तारीख लगने से पुलिस की सांसें फूल गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने फैसला टालने के लिए यहां कोर्ट में एप्लीकेशन लगाने का निर्णय किया। बरवाला थाना एसएचओ गौरव शर्मा ने वीरवार को कोर्ट में एप्लीकेशन लगाकर फैसला टालने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


उनका कहना था कि डेरा मुखी के फैसले के चलते पुलिस व्यस्त है। कोर्ट ने पुलिस की गुहार को स्वीकार करते हुए फैसला 29 अगस्त तक टाल दिया। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली है। बरवाला थाना पुलिस ने 18 नवंबर 2014 को आश्रम प्रमुख रामपाल व अन्य के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और रास्ता रोककर बंधक बनाने का केस दर्ज किया था। एक मुकदमे में रामपाल समेत पांच और दूसरे मुकदमे में रामपाल समेत छह आरोपी हैं। मुख्य आरोपी रामपाल की हाजिरी वीसी से हुई और बाकी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों की भीड़ छंटी      
आरोपी रामपाल के काफी समर्थकों ने फैसले को लेकर बुधवार रात यहां रेलवे स्टेशन पर गुजारी जबकि काफी लोग होटल और धर्मशालाओं में ठहरे थे। वीरवार सुबह काफी समर्थक जेल वन और कोर्ट परिसर के पास नहर पुल पर पहुंचे। जब उनको फैसले की तारीख टलने का पता चला तो वे शहर से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed