फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now two heritage chairs of Peck sold in London for 6.2 lakhs

अब लंदन में 6.2 लाख में बिकीं पेक की दो विरासती कुर्सियां

Tue, 01 Nov 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now two heritage chairs of Peck sold in London for 6.2 lakhs
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी है। अब लंदन में नीलामी हुई हैं, जिसमें पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) की दो विरासती कुर्सियां 28 अक्तूबर को 6.21 लाख रुपये में नीलाम हुई हैं। इस संबंध में शहर के वकील अजय जग्गा ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को शिकायत भेजी है कि हेरिटेज फर्नीचर के संरक्षण के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और इन फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर साल ही करोड़ों रुपये का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है और ऐसा तब हो रहा है, जब एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है। जग्गा ने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते प्रशासन को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर कैसे पहुंच रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन आइटमों को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से अवैध नियमित रूप से हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed