{"_id":"6536927a457e45476c0dd014","slug":"now-there-will-be-qr-code-on-bottles-and-boxes-to-control-illegal-liquor-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-268688-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अवैध शराब पर अंकुश के लिए अब बोतल और पेटी पर होगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अवैध शराब पर अंकुश के लिए अब बोतल और पेटी पर होगा क्यूआर कोड
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने ट्रैकिंग सिस्टम को लागू करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। अब डिस्टलरी से लेकर ठेके तक शराब के पहुंचने की पूरी ट्रैकिंग की जाएगी। साथ ही फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रत्येक शराब की बोतल और पेटी पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यहां आबकारी विभाग की बैठक कर समीक्षा की। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी सूरत में शराब पर लगने वाले टैक्स की चोरी नहीं होनी चाहिए।
दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे कि डिस्टलरी में शराब का उत्पादन, स्टॉक, वाहन में रवानगी और दुकान तक पहुंचने, दुकान में भी बिक्री, स्टॉक का सारा डाटा दर्ज किया जा सके। विभाग की ओर से तैयार सिस्टम के ड्रॉफ्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने आज कुछ अन्य सूचनाएं भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने अवैध शराब पर अंकुश लगाकर अधिक से अधिक टैक्स में वृद्धि करने के निर्देश दिए, ताकि उस से प्राप्त आय को प्रदेश के विकास में लगाया जा सके। इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देविंदर सिंह कल्याण, आयुक्त अशोक मीणा उपस्थित थे। गौरतलब है कि हरियाणा में अवैध शराब की तस्करी बड़ा मुद्दा है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद शराब माफिया अवैध तरीके से शराब की तस्करी करता है।