फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now there will be dialysis facility in Pet Animal Medical Center.

Chandigarh News: अब पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में होगी डायलिसिस सुविधा

Tue, 30 Jul 2024 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Now there will be dialysis facility in Pet Animal Medical Center.
चंडीगढ़। पंचकूला में पेट एनिमल मेडिकल सेंटर (पीएएमसी) में डायलिसिस यूनिट स्थापित होगी। जोकि अभी तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राईसिटी) में नहीं है। हरियाणा के मुख्य सचिव व एनिमल हेल्थ सोसाइटी (पीएएचएस) पंचकूला के अध्यक्ष टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि वहां डबल शिफ्ट भी लागू की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में यहां हर महीने 10-15 किडनी फेलियर के केस आते हैं। काउंसिल ने डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए 12 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। डबल शिफ्ट में मेडिकल सेंटर अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा। रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों में सेंटर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेगा। पीएएचएस ने पेट एनिमल मेडिकल सेंटर के भूतल पर एक प्री-ऑपरेटिव यूनिट के निर्माण को भी मंजूरी दी है। यहां पर प्री-एनेस्थेटिक जांच, दवा और त्वचा की तैयारी की सुविधा होगी। इनहेलेशन एनेस्थीसिया लगाने के लिए गवर्निंग काउंसिल ने सरकार से 10 लाख रुपये की विशेष अनुदान सहायता का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


अप्रैल से जून 2024 तक इस सेंटर ने 6738 ओपीडी मामलों के उपचार, 87 सर्जरी और 1259 प्रयोगशाला परीक्षण किया गया हैं। वहीं, 540 एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच की गई। डॉग हॉस्टल में 37 पेट एनिमल को रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएएचएस 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. राजा शेखर वुंडरू, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डाॅ. एलसी रंगा, राजस्व सचिव रवि प्रकाश और लुवास के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के डीन डाॅ. गुलशन नारंग समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed